Description
Awaken Soul Hindi Edition (Hard Paper )
Awaken Soul Hindi Edition
मैं सुभाष चंद इस पुस्तक में आपका बहुत-बहुत स्वागत करता हु !
Awaken Soul (जागरुक आत्मा)
Awaken Soul यानी जागरुक आत्मा। जैसे फूलों के नज़दीक जाने से आपको खुशबू का एहसास होता है, ऐसे ही इस पुस्तक को पढ़ने से आपको असीम शांति का अनुभव होगा। इस पुस्तक के माध्यम से आप एक माया की दुनिया से बाहर आकर असली दुनिया को महसूस कर पाएंगे। सच्चाई से अवगत करवाते हुए आपकी आत्मा से आपकी पहचान करवाना और आपकी आत्मा को जगाना ही इस पुस्तक का उद्देश्य है।
अपने अब तक के आध्यात्मिक यात्रा के सच्चे अनुभवों के आधार पर आपके हमारे बहुत से प्रश्नों का, जिज्ञासा का उत्तर इस पुस्तक में आपको मिल जाएगा।
जैसे
हम कैसे भगवान से संपर्क बनाए?
कैसे उससे अपनी बात कहें?
क्यूँ मुझे ही जीवन में इतने दुख मिले?
क्या हमेशा अच्छे लोगों के साथ ही भगवान बुरा करता है?
क्या है हमारा धरती पर जन्म लेने का मकसद?
कैसे मैं स्वर्ग या बैकुंठ धाम पा सकता हूँ?
मुक्ति क्या है? क्या हमे कभी दुखों से मुक्ति मिल सकती है?
मैं क्यूँ खुद की खोज़ करूँ?
क्या आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए सांसारिक जीवन छोड़ना होगा?
धरती पर जन्म लेने से पहले हम सब क्या पहले से सब तय करके आते है?
आध्यात्मिक जगत में और मृत्यु लोक में हमारे क्या क्या अनुबंध होते है जिनसे हमारे कर्मों का फल बनता है?
क्यूँ हम अपने जीवन में दुख चुनते हैं?
क्यूँ कुछ आत्माएं सरल जीवन चुनती है तो कुछ चुनौतियों से भरा हुआ?
कैसे हम अपने कर्म बंधनों से मुक्ति पा सकते हैं?
इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आपका मन बिल्कुल शांत हो जाएगा और ऐसे सभी प्रश्नों की जिज्ञासा ही समाप्त हो जाएगी।
इसके साथ इस पुस्तक में आप जान पाएंगे कि हम कैसे मोह माया से और अपनी इच्छाओं से पार पा सकते है। ब्रम्हांड और विज्ञान के गूड रहस्यों को जान पाएंगे। इस पुस्तक को पढ़ते हुए आपकी पहचान आपकी आत्मा से होगी जो हम सबका असली रूप है।
इसके साथ आप जान पाएंगे की बुरे समय का हमारे जीवन में क्या महत्व है। बुरा वक़्त कैसे कामयाबी तक पहुंचाता है। कैसे ये दुसरों के लिए प्रेरणा स्तोत्र बनता है।
ईश्वर का साक्षात आशीर्वाद हमारी प्रकृति और उसके स्वभाव से हम क्या प्रेरणा ले सकते है। आप जान पाएंगे कैसे प्रकृति हमे रात दिन सिर्फ निस्वार्थ प्रेम करती है बिना किसी भेद भाव के और यही गुण हम सबकी आत्मा के भी है जिसे हमें जगाना है। और अंत में क्या होता है आभा मंडल और क्यूँ हमारी सकारात्मक सोच जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे ज़रूरी है यह सब आप इस पुस्तक के माध्यम से जान पाएंगे।
अत्यंत सरल भाषा में आपको आपकी आत्मा के दर्शन और उसे जागरूक करने का प्रयास है।
Reviews
There are no reviews yet.